लक्खीबाग निवासी युवक ने अपने पुराने मकान मालिक पर शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर 40 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है। इस बारे में युवक ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दी है।
ठेली लगाकर करता है बसर
लक्खीबाग का पप्पू छोले की ठेली लगाकर अपना और परिवार का गुजर-बसर करता है। पप्पू का कहना है कि 7 नवंबर को उनके पुराने किराएदार ने दीवाली की पार्टी के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया। पुराने किराएदार के घर में छह-साथ लोगों के साथ शराब पी।
पप्पू का कहना है कि शराब में जहरीली चीज मिली थी। जिससे वह बेहोश हो गया। पप्पू के पास लड़की की एलआईसी के 40 हजार रुपए रखे थे। युवकों ने रकम लूट ली। होश आने पर पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी भी दी।
चरस के साथ दबोचा
करनपुर पुलिस ने 95 ग्राम चरस के साथ टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। डालनवाला कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। हनुमान मंदिर के समीप डीएवी चौक पर पुलिस को टैक्सी ड्राइवर विकास कुमार पुत्र पतराम निवासी ओल्ड डालनवाला के बारे में चरस बेचने की शिकायत मिली थी। विकास छात्रों और ड्राइवर-कंडक्टरों को नशे के कैप्सूल भी बेचता था।