फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का घर साफ करने वाले चोरों तक पहुंचे पुलिस के हाथ

Mon, 16 May 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चोर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र जोगीवाला में बीते शुक्रवार सीओ के घर से हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके हाथ चोरों के गिरेबां तक पहुंच गए है, जल्द ही चोरों को दबोचकर पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


संदिग्ध चोरों को लगाया पता
इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध चोरों का पता लगा लिया है। पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार  दबिश दे रही है, मगर वह फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी अजय सिंह ने दावा किया कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के विवेकानंद ग्राम में अल्मोड़ा में तैनात सीओ अव्वल सिंह रावत का आवास है। आवास में उनकी बहू व बेटे और ऊपरी हिस्से में भाजपा कार्यालय प्रमुख उरुबा दत्त भट्ट किराए पर रहते हैं। रात को चोर पिछले के ग्रिल को तोड़कर घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गये। इस प्रकरण में पुलिस ने चोरों के गैंग का पता लगा लिया है।
विज्ञापन


ठिकानों पर दी दबिश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंग मध्यप्रदेश का है। घटना स्थल से मिले कुछ संदिग्ध नंबरों और कार के जीपीएस से पुलिस चोरों तक पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार कार व मोबाइल का लोकेशन हरिद्वार के आसपास मिला है।

बताया जा रहा है कि चोर कार को कहीं छिपाकर फरार हो गये। ताकि जब पुलिस शांत हो जायेगी तब कार को ले जा सकें। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दी मगर वह अपने ठिकाने से फरार मिले। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें