फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के दूसरे एडमिन तक पहुंची पुलिस

Mon, 10 Sep 2018 06:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
whatsapp - फोटो : demo pic
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के एक एडमिन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस दूसरे एडमिन तक भी पहुंच गई है। 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम ग्रुप के एक एडमिन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे एडमिन तक भी पहुंच चुकी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की एडमिन और ग्रुप से जुड़े सदस्यों से पूछताछ जारी है। दूसरे एडमिन के भी क्षेत्र के आस-पास के ही निकलने की चर्चा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पिछले तीन माह से सोशल मीडिया पर सक्रिय 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम व्हाट्सएप ग्रुप के एक एडमिन हरजीत सिंह को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। क्षेत्र से भी खालिस्तान के नाम से ग्रुप के एडमिन की गतिविधियां सामने आने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। इसके बाद से उक्त ग्रुप से जुड़े सदस्यों की जांच जारी है। मोबाइल फोन स्विचऑफ होने के चलते दूसरे एडमिन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।

पुलिस की मानें तो अब दूसरे एडमिन तक पुलिस करीब-करीब पहुंच गई है। साथ ही ग्रुप से जुड़े सदस्यों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस निरंतर पांच दिन से इस ग्रुप से जुड़े कई सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है। ग्रुप में आदान-प्रदान हुए संदेशों की भी जांच की जा रही है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दूसरे ग्रुप के 40-50 सदस्य में से क्षेत्र के अधिकतर सदस्य पुलिस की रडार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें