फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी मार्ग पर पुलिस को एक लाश मिली

Wed, 02 Oct 2013 09:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पूर्व लापता एक युवक का कंकाल मसूरी रोड पर भट्टा गांव के पास खाई में मिला। उसका स्कूटर भी खाई में पड़ा हुआ था। शव के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़ों से परिजनों ने युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन


बुधवार सुबह घास लेने जंगल गई भट्टा गांव की महिलाओं को खाई में एक कंकाल मिला। सूचना पर मसूरी कोतवाल वीपी पंत मौके पर पहुंचे।

ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड बरामद
कंकाल पर लिपटी जींस की जेब से पर्स में रखा ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड बरामद हुआ। लाइसेंस में करनपुर निवासी विक्रांत ठाकुर (26) पुत्र गजेंद्र ठाकुर का नाम दर्ज था। पुलिस ने दून पुलिस से संपर्क किया।

इसके बाद पता चला कि विक्रांत के अपहरण की रिपोर्ट 31 जुलाई को बिंदाल चौकी में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की सूचना पर विक्रांत की बहन करिश्मा, ममेरा भाई अमित पुंडीर और दोस्त सुभाष पुरोहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अमित ने कंकाल की शिनाख्त विक्रांत के रूप में की
परिजनों ने बताया कि विक्रांत सीए की तैयारी कर रहा था। वह बिंदाल के पास किसी दफ्तर में नौकरी भी करता था। 31 जुलाई को वह घर से दफ्तर गया था।

दोपहर दो बजे के बाद वह दफ्तर से स्कूटर पर निकला, जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि घटना के दिन कोहरे और धुंध के चलते विक्रांत स्कूटर से नियंत्रण खो बैठा होगा और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। विक्रांत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें