फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हालत में मिले चार महिलाओं के साथ तीन युवक कि पुलिस को भी आ गई शर्म

Fri, 14 Jul 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
देह व्यापार
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में जब पुलिस की छापेमारी हुई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस अफसरों की आंखे भी शर्म से झुक गई। चार महिलाओं के साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में थे। 
विज्ञापन


13 जुलाई की शाम को मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के अब्दाल साहब बस्ती के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। 

इसी सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने आजाद साबरी व साद साबरी गेस्ट हाउसों में छापा मारा। गेस्ट हाउस के कमरो में से चार महिलाएं एवं तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन

धंधे का आधा पैसा गेस्ट हाउस वाले के पास बाकी...

sex racket
पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि धंधे में जो पैसा आता है उसका आधा पैसा गेस्ट हाउस संचालक और आधा वही रखते है। गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सेल प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि साकिब निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर, अरशद निवासी मूसैल थाना फतेहपुर जिला सहरानपुर, मुर्तजा निवासी कलियर सहित पकड़ी गई चार महिलाओं के खिलाफ देहव्यापार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 

एक आरोपी गेस्ट हाउस से मौका पाकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गेस्ट हाऊसो के रजिस्टर कब्जे में लेकर गेस्ट हाउस को सीज करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही हैं। आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

बता दें कि इससे पहले कलियर में 21 जून को पुलिस ने गेस्ट हाउसो में बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। जिसमे 6 महिलाओं तीन पुरुष समेत नौ लोगों को देहव्यापार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। सेक्स रैकेट में रामपुर मनिहारन निवासी एक व्यक्ति नाबलिग से धंधा करवाने के मामले जेल गया था। जिसका पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें