फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस पर गाज

Sun, 17 Apr 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पांच दिन में हुई चोरी की वारदातों ने देहरादून पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। सक्रियता के बीच चोरों ने देहरादून के लक्ष्मण चौक क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर से 50 हजार रुपये की नकदी समेत कई लाख के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


अफसरों ने नाराजगी जताते हुए चीता मोबाइल के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। तीसरे सिपाही के खिलाफ शुक्रवार को दो दुकानों के शटर उखाड़ने को लेकर कार्रवाई की गई है। यही नहीं थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

शहर क्षेत्र में चोरों की बारात ने पांच दिन से पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस दिन और रात दौड़ रही है, लेकिन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को हुई चोरी की घटना के बाद कार्रवाई का चाबुक चला दिया गया। दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशविला रोड निवासी व्यवसायी खुशवंत सिंह की पत्नी कुलजीत कौर शनिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब ताला लगाकर अपने भाई के पास गई थी।
विज्ञापन


एक घंटे बाद वापस आई तो घर की दशा देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। चोरों ने ताले तोड़कर पूरे घर के सामान को खंगाल लिया था। चोर यहां से करीब 50 हजार रुपए नकद और कई लाख के जेवर ले गए। गौर करने वाली बात यह है कि शनिवार को दिन में ही एसपी सिटी अजय सिंह ने चीता मोबाइल को बुलाकर कुछ टिप्स दिए थे, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया।

एसएसपी ने व्यवसायी के घर में हुई चोरी के मामले में लक्ष्मण चौकी के सिपाही पोपिन कुमार, राजेश को लाइन हाजिर कर दिया है। हाथी बड़कला में दो दुकानों के शटर उखाड़ने के मामले में सिपाही मनोज को भी लाइन भेजा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शहर कोतवाली, डोईवाला, डालनवाला और नेहरू कॉलोनी एसओ को चेतावनी जारी की गई है।

नौ चोरियों के लिए टीम गठित
डोईवाला और नेहरू कालोनी में नौ स्थानों पर हुई चोरी की घटना में पुलिस एक ही गैंग का हाथ मानकर चल रही है। बता दें कि डोईवाला के मियांवाला में छह दुकान के ताले एक साथ तोड़े गए थे, जबकि नेहरू कॉलोनी के अपर नत्थनपुर में तीन मकानों में चोरी हुई थी। इन घटनाओं के अनावरण के लिए दोनों थानों की संयुक्त टीम गठित की गई है।

सक्रिय चोरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है। सोमवार तक कामयाबी मिलने की उम्मीद है। जल्द ही चोरी की वारदातों का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें