दून की प्रेमनगर पुलिस ने चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई शराब की 240 बोतल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब को कार के अंदर छिपाकर रखा गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहना वाला बताया गया है।
प्रेमनगर पुलिस ने अंबीवाला चौक पर मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
चंड़ीगढ़ से लाए थे शराब
चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई तो शराब की करीब 240 बोतलें बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि बरामद शराब को वह चंडीगढ़ से तस्करी कर लाया था।
आरोपी की पहचान प्रताप सिंह निवासी नंगला खुर्द, जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी पहले से इस धंधे में लिप्त है। तस्करी को लेकर कुछ और जानकारियां मिली हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।