फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग करने निकले थे तीन युवक, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि पहुंच गए जेल

Sat, 10 Mar 2018 07:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
honor killing - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए तीन युवकों ने बयां की सारी कहानी...

विज्ञापन


ऑनर किलिंग के लिए कार से प्रदेश की सीमा में घुसे तीन लोगों को पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। इस दौरान आरोपी पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, 315 बोर के तीन कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। शुक्रवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना देवबंद की एक युवती से करीब छह माह पूर्व झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव के एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Honor Killing
युवक-युवती अलग- अलग समुदाय से है। युवती के पक्ष के परिजन इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। प्रेमी युगल को नैनीताल हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन करीब एक माह पूर्व युवती ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था।

इस पर युवती के परिजनों ने दोनों को मारने की योजना बनाई। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए लोगों की योजना युवक को मारने व युवती का अपहरण कर ले जाने की थी। आरोपियों की मंशा थी कि यदि युवती उनके परिजनों की बात नहीं मानती तो उसे घर ले जाकर मार दिया जाएगा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनौता से झबरेड़ा की ओर मार्ग पर कार में हथियारबंद बदमाश जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागकर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों में युवती की बुआ का लड़का इस्तकारर निवासी ग्राम परोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर, उसके साथी प्रवेज आलम निवासी ग्राम लबकरी थाना देवबंद जिला सहारनपुर और मुनीर निवासी लबकरी, थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल हैं। इनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें