देहरादून पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। ये बदमाश कांवड़ बनकर यहां आए और खतरनाक कारनामे कर रहे थे।
कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक 16 जुलाई को दीपक कश्यप के मोबाइल की दुकान में सेंधमारी हुई थी। इसके लिए नया गांव और बाजार चौकी पुलिस की दो टीमें बनाई गई थीं।
मुखबिर की सूचना पर 22 जुलाई को हरियाणा कुरुक्षेत्र के थाना लाडवा में दबिश दी गई। पकड़ में आए तीन युवकों संजीव उर्फ रंडी, नरेश उर्फ नीशू और राजा खान निवासी इंद्री रोड, लाडवा, कुरुक्षेत्र हरियाणा के पास से चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए।
रितेश शाह के मुताबिक गिरफ्त में आए बदमाश मेलों और त्योहारों के दौरान अलग-अलग राज्यों में जाते हैं और वहां की दुकानों-मकानों को निशाना बनाते हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश भी कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पहुंचे थे। यहीं से देहरादून पहुंचे और दुकान में हाथ साफ करने के बाद फरार हो गए थे।