फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा होता मां की नाक काट देता रोनाल्डो

Sun, 13 Jul 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कहानियों में पढ़ा था कि एक युवक ने चोरी के इल्जाम में जेल जाने के बाद अपनी मां की नाक इसलिए काट दी थी क्योंकि उसने उसे बचपन में चोरी करने से नहीं रोका था। काश रोनाल्डो ने भी ऐसा किया होता। मां ही वह शख्स थी जिसकी मदद से रोनाल्डो स्मैक का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार के आमपड़ाव मोहल्ले में रविवार को दिन में स्मैक का धंधा करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तलाशी में दनों के पास से 97 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

पुलिस के अनुसार आमपड़ाव निवासी सुरेती देवी और उसका बेटा राजन उर्फ रोनाल्डो घर से निकलकर कहीं जा रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने चेकिंग की तो उनके पास 97 पुड़िया स्मैक की बरामद हुई।
विज्ञापन

स्मैक बेचने जा रहे थे मां-बेटे

पुलिस का दावा है कि दोनों स्मैक बेचने के लिए ही कहीं जा रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। 97 पुड़िया स्मैक पाए जाने का मामला क्षेत्र में काफी चर्चाओं में है।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है कि युवक के साथ उसकी मां भी स्मैक के धंधे में संलिप्त पायी गयी है। पुलिस के अनुसार रोनाल्डो का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है।

चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आयी है। पुलिस के अनुसार दोनों मां बेटे मिलकर आजकल नशे का धंधा कर रहे थे। दोनों क्षेत्र के युवकों को स्मैक बेचने का काम करते थे।

स्मैक को कोटद्वार सप्लाई करने वाले कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। सूत्रों के अनुसार बाहर से कुछ लोग स्मैक को लेकर आते हैं और यहां वे नशे का धंधे में लिप्त लोगों को स्मैक आदि की सप्लाई कर देते हैं। कुछ लोग खुद ही स्मैक खरीदकर आते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने द‌िए थे अभ‌ियान के आदेश

एक सप्ताह पहले कोटद्वार क्षेत्र में आए एसपी अजय जोशी ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कोतवाली पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

उसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस रविवार को इन स्मैक तस्करों तक पहुंच गयी।

पुलिस का है कहना
स्मैक के खिलाफ एसपी के निर्देश पर अभियान छेड़ा गया है। ऐसा नशा करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कई नशा करने वालों के चालान भी किए हैं। स्मैक बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर स्कूल कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। नशा छोड़ने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
-प्रमोद शाह, कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें