फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा गया 41 चोरियों को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड

Fri, 20 Feb 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मास्टर माइंड ललित गुप्ता उर्फ अमित भैरवा को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरिद्वार में रेलवे अधिकारी के सरकारी क्वार्टर से चोरी माल बरामद किया है।
विज्ञापन


छह माह सजा काटने के बाद बाहर आते ही ललित के हाथ फड़कने लगे। वह चोरी की करीब 41 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस अधीक्षक नगर का कार्यभार देख रहे एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि धारा पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने एसओजी टीम की मदद से धामावाला से बृहस्पतिवार देर रात ललित गुप्ता निवासी लखेड़ी राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ में 13 फरवरी को हरिद्वार के रेलवे क्वार्टर में क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार के आवास में चोरी की बात कबूली।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही शुरू क‌िया कारनामा

उसकी निशानदेही पर चोरी किया 100 ग्राम का सोने का बिस्कुट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन एटीएम और एक चेक बुक बरामद हुई है। नेहरू कालोनी पुलिस ने जुलाई माह में ललित को आठ चोरियों का माल बरामद करते हुए जेल भेजा था।

27 जनवरी को आरोपी जेल से बाहर आया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने टीम में शामिल दारोगा नरेंद्र ठाकुर, नवनीत भंडारी, एसओजी सिपाही जयसिंह, अभिषेक और सुनील मलिक को ढाई हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।

पिता पूर्व कमिश्नर और मां डॉक्टर
पुणे के सिंबोसिस कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र रहे ललित गुप्ता के पिता लक्ष्मण गुप्ता नगर निगम में कमिश्नर थे, जबकि मां डाक्टर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें