फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्मा से आकर कराने लगा जिस्मफरोशी, गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे बर्मा के रहने वाले एक आरोपी को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात रुड़की बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के पास पासपोर्ट तथा अन्य विदेशी दस्तावेज भी नहीं हैं। अभिसूचना इकाई भी उससे पूछताछ कर रही है।

बेचता था लड़कियां
एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में कृष्णानगर में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालन करने का पर्दाफाश किया था। उस समय तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार एक युवती ने आरोप लगाया था कि उसे बर्मा देश का रहने वाला एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर लाया था और उसने यहां उसे नौ हजार रुपये में बेच दिया था। आरोपी तभी से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन


विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई
मंगलवार की शाम उसके बारे में सूचना मिली कि वह रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ा है जिस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मोहम्मद अख्तर निवासी साहेब बाजार, जिला मंगोनपा, बर्मा, म्यांमार बताया। वह इन दिनों खंजरपुर में रह रहा है।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के पास पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी विदेशी दस्तावेज भी नहीं हैं। इस पर पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें