फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Wed, 11 Mar 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की सहायता कर रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई के क्रेेन से उत्तरी लेन पर पलटे डीसीएम को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



जौनपुर जिले के मडि़याहूं निवासी चालक राम भुवन सिंह (55) मंगलवार को भोर में करीब तीन बजे डीसीएम बिजली का पोल लेकर वाराणसी जा रहा था। कटका बाजार पहुंचते ही अचानक डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

 उसी दौरान मार्निक वाक पर निकले अजय कुमार मौर्य निवासी शिवरामपुर चालक की सहायता करने के लिए डीसीएम के पास पहुंचा।

डीसीएम में फंसे चालक को निकाल रहा था कि इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मारते हुए करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया।

इससे डीसीएम में फंसे चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि सहयोग करने आए अजय कुमार मौर्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर का मामला होने से करीब दो घंटे तक वहां कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एनएचआई के क्रेन के सहयोग से डीसीएम को मार्ग से हटाया और मृतक चालक के शव को बाहर निकाला।

 घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें