पुलिस टीम ने तेंदुए की खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7.7 फीट लंबी खाल भी बरामद हुई है।
एसओजी और चमोली कोतवाली की टीम ने आरोपी दिनेश सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सिरों गांव को तेंदुए की खाल के साथ कोठियालसैंण-बालखिला मोटर मार्ग से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तेंदुए की खाल चोपता में किसी नेपाली से खरीदी थी और गोपेश्वर में किसी को बेचने जा रहा था। अब पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसे आरोपी खाल बेचने जा रहा था।