फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के मर्डर में मदद करने वाले को फौजी ने गिफ्ट किया मंगलसूत्र का लॉकेट

Mon, 07 Aug 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। जिसमें क्रूरता की हद पार करने वाले पति ने कबूलनामे में बताया कि कैसे पत्नी का मर्डर होने के बाद उसने मदद करने वाले को गिफ्ट में मंगलसूत्र का लॉकेट दे दिया।
विज्ञापन

 
महिला सिपाही निशि हत्याकांड के दूसरे आरोपी चंदर को भी पुलिस ने सोमवार को लामाचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से निशि के मंगलसूत्र का लॉकेट, रस्सी और बाइक बरामद की गई। यह लॉकेट अनिल ने निशि की हत्या करने पर इनाम के रूप में दिया था। दुकान के लिए ढाई लाख रुपये देने का भी वादा किया गया था।

कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि सैन्यकर्मी अनिल कुमार सैनी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके रिश्तेदार मुरादाबाद जिले के मुड़ापांडे निवासी चंदर की तलाश कर रही थी। सोमवार को चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत और भगवान गिरी गोस्वामी ने लामाचौड़ में चेकिंग के दौरान चंदर को धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि पत्नी की हत्या के बाद अनिल ने उसे उपहार के रूप में मंगलसूत्र का लॉकेट दिया था। इसके अलावा हल्द्वानी में पेंट की दुकान खोलने के लिए ढाई लाख रुपये देने का भी वादा किया था। चंदर मुरादाबाद में एक पेंट की दुकान में काम करता है।

पुलिस ने चंदर की निशानदेही पर टूटा पहाड़ से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। चंदर के अनुसार शव को ठिकाने लगाने के बाद वह हल्द्वानी से सीधे मुड़ापांडे स्थित घर चला गया था। उसे जरा भी शक नहीं था कि इस घटना का खुलासा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी के सोने के बाद मारा था निशि को

चंदर
चंदर के अनुसार दोनों निशि को मारने के लिए मौके का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए दस माह की बेटी को सुला रहे थे। जब वह सो गई तब मौका पाकर निशि की हत्या कर दी। 

शव को ठिकाने लगाने के लिए सैन्यकर्मी ने अपनी दस माह की बेटी को पड़ोसी हवलदार के परिवार को सौंप दिया था। सैन्यकर्मी ने हवलदार को बताया कि उसकी पत्नी सब्जी लेने गई थी लेकिन लौटी नहीं है। हवलदार ने इसी कारण सैन्यकर्मी से अधिक पूछताछ नहीं की। योजना के तहत सैन्यकर्मी और उसके साथी लाश को ठिकाने लगाकर चले आए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। 

पुलिस का कहना था कि पकड़े जाने पर चंदर ने पहले पुलिस को छकाने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह घटना में शरीक नहीं था। सैन्यकर्मी के घर पहुंचने से पहले उसे मार डाला गया था। पुलिस ने जब सैन्यकर्मी का बयान पढ़ना शुरू किया तो उसने घटना में पूरी तरह से शामिल होना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें