पुलिस ने पिंदा के दोस्त की पत्नी और नौकर को हिरासत में ले लिया था।
- फोटो : AmarUjala
पंजाब की नाभा जेल पर हमला कर खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह खतरनाक कैदियों को छुड़ाने की साजिश रचने और इसे अंजाम देने के आरोपी पलविंदर उर्फ पिंदा के दोस्त सुनील की पत्नी और उसके नौकर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों को चतुर्थ एसीजेएम शहजाद ए वाहिद की कोर्ट में पेश किया था।
पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार दोनो आरोपियों को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस से मामले की जानकारी ली। अदालत ने पुलिस से पूछा की आरोपी पंजाब जेल से आतंकवादियों को छुड़ाने के मामले से किस तरह से जुड़े हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ पेश किए सबूत
पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा
- फोटो : AmarUjala
इस पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह ने बताया कि आरोपियों ने कई फर्जी आधार कार्ड बनाए हैं। महिला के पति सुनील की पिंदा से कई बार मोबाइल फोन पर बात हुई है। कोर्ट के पूछने पर उप निरीक्षक ने बताया कि मामले की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
पुलिस ने अदालत में आरोपियों से बरामद बगैर फोटो व नाम पते के 70 आधार कार्ड, चिप लगे ब्लैक प्लास्टिक के 48 कार्ड, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, एक लेपटोप, प्रिंटर मशीन, दो लाख रुपये, महिला का आधार कार्ड व ड्राईविंग लाइसेंस, दस जिंदा कारतूस सहित कई चीजें पेश की।
...और गोलमोल जवाब दिया
पुलिस मामले की पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में पेश नहीं हुई, अदालत ने पुलिस से बार-बार आतंकवादियों को छुड़ाने की घटना से पेश किए गए आरोपियों के संबंध के बारे में पूछे जाने पर पुलिस गोलमोल जवाब देती रही।