फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद सरेबाजार किया युवक का अपहरण

Mon, 30 Sep 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में कार की टक्कर लगने से विवाद के बाद कारसवार युवक का किडनैप कर भागने लगे।
विज्ञापन


वे युवक को सहारनपुर की ओर भागने लगे। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर टर्नर रोड के पास युवकों को दबोच लिया। अपहृत युवक को छुड़ाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी।

स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी
रविवार शाम साढ़े सात बजे लोहियानगर निवासी सनी अरोड़ा (25) पुत्र नरेंद्र अरोड़ा निरंजनपुर मंडी से लौट रहा था। निरंजनपुर में सड़क पार करते हुए आईएसबीटी की ओर तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस पर सनी का कारसवार तीन युवकों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कारसवार युवकों ने सनी को जमकर पीटा और कार में डालकर सहारनपुर की ओर कार दौड़ा ले गए। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आईएसबीटी, आशारोड़ी समेत शहरभर में चेकिंग शुरू कर दी। मोहब्बेवाला के पास पुलिस की नाकेबंदी देखकर युवकों ने कार टर्नर रोड की ओर मोड़ दी। लेकिन यहां मौजूद चीता पुलिस ने कार को रोक लिया।

अपहरणकर्ताओं की पहचान हुई
पुलिस सनी को मुक्त कराकर कार सवार तीनों युवकों को पटेलनगर कोतवाली ले गई। अपहरणकर्ताओं की पहचान राशिद (25), शाजिद अंसारी (21) और जाकिर हुसैन (23) निवासी माजरा के रूप में हुई।
विज्ञापन


सनी चालक है, उसके पिता नरेंद्र अरोड़ा पलटन बाजार में रेडीमेड कपड़ों की ठेली लगाते हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर एमपी सैनी ने बताया कि तीनों युवकों पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें