फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस को दी 'धमकी'

Mon, 09 Dec 2013 11:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के भाऊवाला में शनिवार को संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में परिजन गुस्से में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर उन्होंने पटेलनगर बाजार चौकी का घेराव किया। इस दौरान जाम भी लगा रहा।

शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
परिजनों ने चेतावनी दी कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस और एलआईयू तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सहसपुर के भाऊवाला में धर्मेंद्र (19) पुत्र छोटेलाल निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर का शव पेड़ से लटका मिला था।

पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'

धर्मेंद्र भाऊवाला में दानिश की मटन शॉप में काम करता था और रात को वहीं सोता था। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा था।

परिजनों ने दानिश और उसके पिता नजीर पर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को उन्होंने शव के दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया। बाद में सहसपुर थाने में तहरीर दी गई।

एक आरोपी को हिरासत में
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल, पार्षद सतीश कश्यप, कौशलेंद्र, अजीत चौधरी, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, दीप गुप्ता, जसवीर आदि शामिल रहे। उधर, शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रथमदृष्ट्या जांच में हत्या की बात अब तक सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें