फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व फॉरेस्ट में हाथी लेकर घुसा, 50 हजार जुर्माना

Fri, 08 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के रिजर्व फॉरेस्ट में नियम कानून ताक पर रखकर पर्यटकों को निजी हाथी से सफारी कराने वाले महावत पर विभाग ने 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


महावत नियमों को तोड़कर रिजर्व फॉरेस्ट में बाघ और वन्य जीवों के वास स्थलों में खलल डाल रहा था।

अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में रिजर्व फॉरेस्ट में निजी हाथी से सफारी कराने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने तुरंत जांच बैठा दी थी।

होगी सख्ती
रेंजर आनंद सिंह रावत ने मामले की जांच की तो महावत इमरान पुत्र सनद निवासी ढिकुली को रिजर्व फॉरेस्ट में हाथी सफारी करने के जुर्म का दोषी पाया गया।

डीएफओ की संस्तुति पर आरोपी महावत पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी रिजर्व फारेस्ट में हाथी सफारी कराते हुए पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें