स्पेशल टास्क फोर्स ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके ठिकाने से दो पीड़िता को भी मुक्त कराया गया है। ऑनलाइन बुकिंग कर आरोपी लड़कियों को उनके ठिकानों तक पहुंचाते थे।
पटेलनगर क्षेत्र में वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पर एसटीएफ के उप निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मंगलवार को एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से कारगी चौक के पास एक ठिकाने पर छापा मारकर रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
मौके से पश्चिमी बंगाल की दो पीड़िताओं को मुक्त कराने के साथ तीन लोगों को दबोचा गया है। इनमें संदीप कुमार निवासी तिलक गली शाहदरा दिल्ली, दिनेश कुमार निवासी शाहदरा दिल्ली और राजीव कुमार निवासी बाहरी कुरुक्षेत्र शामिल है।
यह लोग दिल्ली, चंडीगढ़ आदि शहरों से लड़कियों को यहां लाकर ग्राहकों के पास भेजते थे। नेटवर्क के बारे में कुछ और जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
Published By : Nirmala Suyal