राजधानी देहरादून में ऑनलाइन ठगी का एक नया अजीब मामला सामने आया। ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर नौ लाख रुपए गंवाने वाली महिला को रकम ऐंठने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल भी किया गया।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी ने बताया था कि वह लॉटरी का पैसा लेकर भारत आया है। उसे आरबीआई के विजिलेंस अफसरों ने पकड़ लिया है।
अगर वह टैक्स नहीं भरेगी तो वे उसे जेल में डाल देंगे।
आरोपित ने पीड़िता पर डाला भावनात्मक दबाव
महिला के मुताबिक ओएनजीसी में कार्यरत अपने पति की सहमति के बाद उसने पैसे का भुगतान कर दिया।
महिला ने कहा कि कई किस्तों में उसने नौ लाख रुपए का भुगतान कि या। अंतिम बार छह लाख रुपए दिए गए थे।
इस बार पैसा ठगने के लिये आरोपित ने पीड़िता पर भावनात्मक रूप दबाव डाला। भुगतान के बाद से आरोपितों का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने महिला से सभी बैंक खातों की डीटेल मांगी है।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
पुलिस पैसा हासिल करने वाले खातों की जांच करेगी। रकम हुई तो खाते फ्रीज कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि गढ़ी कैंट इलाके में रहने वाली एक महिला ने पहले भी ठगी की शिकायत की थी। महिला के मुताबिक किसी ने मेल पर लॉटरी निकलने की सूचना दी।
फिर भुगतान से पहले टैक्स मांगा। इसके जरिए महिला से कई किस्तों में लाखों रुपए ठग लिए गए। पूरी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी।