देहरादून में बुजुर्गों को ठग कर जेवरात उड़ा ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इन घटनाओं से देहरादून जिले में बुजुर्ग व्यक्तियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गम्भीरता से लिया गया। उनके आदेश के बाद पुलिस टीम ने शहर में नाकेबंदी की और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त की गई।
इस क्रम में देहरादून से बाहर निकलने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग की गई। जिससे उक्त घटनाओं मे प्रयुक्त संदिग्ध वाहन अपाची मोटर साइकिल सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने देहरादून में एक बुजुर्ग महिला और 04 अन्य बुजुर्ग पुरुषों से जेवरात लेकर फरार होने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपियों का नाम क्रमशः विवेक शर्मा, विनोद कुमार शर्मा और दोनों आपस में बाप-बेटे हैं। आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से सोनी की चैन व सोने की अंगुठियां, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाची बरामद हुई है।
देहरादून में बाइक सवार टप्पेबाजों ने एक-एक कर चारों बुजुर्गों को बातों में उलझा कर आसानी से उनके लाखों के सोने के जेवरात ले उड़े थे। खास बात यह है सभी घटनाओं में दो बाइक सवार शातिरों ने बुजुर्गों को ठगने के लिए चेन और अंगूठी की तर्ज पर जेवरात बनवाने की एक ही कहानी का इस्तेमाल किया। पांचों बुजुर्ग भी बिना कुछ सोचे समझे शातिरों के झांसे में आकर अपनी चेन और अंगूठी से हाथ धो बैठे।
पहली घटना नेहरू कॉलोनी में हुई, जहां सेवानिवृत्त इंजीनियर से सोने की चेन और अंगूठी ठगी गई। इसके बाद टप्पेबाजों ने पटेलनगर, बसंत विहार और डालनवाला में दो अन्य बुजुर्गों को शिकार बनाया।
सुबह के वक्त दो घंटे के अंदर शहर के बीचोंबीच चार घटनाएं अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश सुरक्षित निकल गए और पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। अब सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों के स्के च तैयार करा रही है। यह तय माना जा रहा है कि सभी घटनाओं में दो ही युवक शामिल हैं। इन घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मचा है।