फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर द्वारा महिला संग छेड़छाड़ का मामला गरमाया

Wed, 24 Jun 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित आबकारी विभाग के अफसर और महिला के बीच हुआ विवाद गरमा गया है। महिला आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को बुधवार को आयोग में तलब किया है।
विज्ञापन


उधर, तीन दिन की चुप्पी के बाद नेहरू कालोनी पुलिस के पास आई दोनों पक्षों की तहरीर की जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी गई है। बुधवार शाम तक रिपोर्ट दिए जाने का समय तय किए जाने के कारण सीओ देर शाम तक केस से जुड़े पक्षों के बयान दर्ज करने में जुटे रहे।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स में शनिवार रात एक महिला ने आबकारी विभाग के अफसर (आईएएस) पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल के व्यवस्था प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर शांत किया था।
विज्ञापन


महिला द्वारा दी गई तहरीर में बदतमीजी के आरोप लगाए गए थे। उधर, हॉस्टल के व्यवस्था प्रभारी की तरफ से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। महिला ने सोमवार को महिला आयोग का भी दरवाजा खटखटाया था।

आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने बताया कि पीड़ित महिला ने अफसर पर घर के गेट पर गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें छेड़छाड़ जैसी बात का उल्लेख नहीं है। गंभीर मामला होने के कारण दोनों पक्षों को बुधवार दोपहर एक बजे आमने-सामने बैठाकर बात कराई जाएगी।

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस भी गंभीर हो गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला प्रमोद कुमार ने शुरू कर दी है। बुधवार तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि महिला की तहरीर में किसी अधिकारी के नाम का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें