फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने किया नायब तहसीलदार पर हमला

Mon, 05 Aug 2013 06:20 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खनन माफिया का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वह अधिकारियों पर भी हमला करने से नहीं डर रहे हैं। शनिवार रात हरिद्वार के नायब तहसीलदार की कार को खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर से टक्कर मारने की कोशिश की गई। छापा मारने गई टीम ने आरोपी चालक का पीछा किया, लेकिन वह भाग गया। ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


देर रात नायब तहसीलदार सुदेश कुमार टीम के साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि बाणगंगा में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। रात करीब दो बजे जैसे ही नायब तहसीलदार अपनी कार से भोगपुर-शाहपुर गांव के बीच पहुंचे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार में टक्कर मारने की कोशिश की।

तहसीलदार ने खुद को मुश्किल से बचाया
आननफानन में नायब तहसीलदार ने कार को सड़क से नीचे उतारकर एक तरफ खड़ी कर खुद को मुश्किल से बचाया। प्रशासनिक टीम में शामिल कर्मियों और नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इससे पहले 29 जुलाई रात को भी लक्सर क्षेत्र में अधिकारियों पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


बाणगंगा में अवैध खनन कर रहे माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने को निकले थे। लेकिन, रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने कार में टक्कर मारने की कोशिश की। ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया गया है। चालक कौन था पता नहीं चल पाया। इसलिए थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई गई।
विज्ञापन

- सुदेश कुमार, नायब तहसीलदार, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें