बीजापुर डैम में पिकनिक बनाने के दौरान नदी में बहे छात्र हिमांशु का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को पुलिस के तैराक लापता छात्र को दिन भर नदी में तलाशते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
पढ़ें, नदी में नहाते वक्त भंवर में फंसा छात्र लापता
गौरतलब है कि बुधवार को गढ़ीकैंट स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल के फुटबाल टीम के खिलाड़ी बीजापुर डैम के पास पिकनिक मनाने गए थे। टीम के साथ स्कूल के 11 वीं का छात्र हिमांशु (18) भी था।
पढ़ें, नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक
पिकनिक मनाने के दौरान हिमांशु नदी में उतर गया। कुछ देर बाद वह बहने लगा। छात्रों ने नदी में उसे बहुत तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
वहीं गुरुवार को पुलिस के तैराक दिन भर नदी में कई किलोमीटर आगे तक हिमांशु को तलाशते रहे। लेकिन दिन भर की कवायद के बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान उसके परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...