पौड़ी जिले के भाबर के पदमपुर मोटाढाक क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मालन नदी के किनारे जमीन में दफनाए नवजात शिशु के शव को बरामद किया है।
विज्ञापन
पहले नवजात के शव को झाड़ियों में फेंका गया था, लेकिन शव फेंकने वाले को जब पता लगा कि पुलिस को इसकी भनक लग गई है तो उसन फिर से आकर शव को थोड़ी दूर आगे जमीन में दफना दिया।
पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात शव लड़के का है और उसके सिर पर गहरा घाव है। समझा जा रहा है कि जन्म के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
शव पर नजर पड़ते ही महिलाएं हुई दंग
नवजात का शव निकालती पुलिस
- फोटो : AmarUjala
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे चारापत्ती के लिए जा रही महिलाओं ने नदी के किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला। शव पर नजर पड़ते ही महिलाएं दंग रह गईं।
महिलाओं ने तुरंत आकर पास के मंदिर में रहने वाले गिरीश वशिष्ठ को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को पास ही पड़े कपड़ों से ढकवा दिया और घटना की सूचना पूर्व प्रधान डबल सिंह बिष्ट समेत पुलिस प्रशासन को दी।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब दस बजे तक पुलिस का इंतजार करने के बाद ग्रामीण घटना स्थल से चले गए।
करीब पौने ग्यारह बजे जब ग्रामीण पुलिस को लेकर फिर मौके पर पहुंचे तो वहां शव नहीं मिला। यह देखकर सब हतप्रभ रह गए। पुलिस कर्मी अनिल कुमार और अशोक चौधरी ने ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश शुरू की और घटनास्थल से करीब दस मीटर दूर एक नाले में पत्थरों के ढेर पर संदेह हुआ।
उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पत्थर और मिट्टी हटाई तो वहां साड़ी में लिपटा हुआ शव बरामद हो गया। पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।