फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक: पलविंदर या गुरविंदर में उलझी रहीं खुफिया एजेंसियां

Tue, 29 Nov 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाभा जेल हमले का मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा और गुरविंदर सिंह एक ही शख्स हैं, खुफिया एजेंसी और दून पुलिस इस हकीकत से अंजान थी। यह रहस्य घंटों बरकरार रहा। पहली दबिश पिंदा के देहरादून में छिपे होने के आधार पर डाली गई थी।
विज्ञापन


यूपी पुलिस जब दून पहुंची तो साफ हुआ कि दोनों नाम एक ही शख्स के हैं। अब पुलिस को पिंदा के साथ रहने वाले एक शख्स राजीव शर्मा की तलाश है। दरअसल, पिंदा ने देहरादून में किराए का घर राजीव शर्मा की आईडी पर लिया था। 

यूपी कैराना में पिंदा की गिरफ्तारी के बाद दून पुलिस को रविवार रात एक बजे इनपुट मिला था कि डांडा लखौड इलाके में पलविंदर का साथी गुरविंदर सिंह छिपा है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस के पहुंचने पर हुई पहचान

आतंकियों को भगाने वाला गिरफ्तार - फोटो : self
रायपुर एसओ प्रदीप राणा और राजपुर थानाध्यक्ष नरेन्द्र गहलावत को मकान तलाशने में लगाया गया। घंटों चले तलाशी अभियान के बाद भी कोई क्लू नहीं मिला।

इसी बीच दूसरा इनपुट आया कि मकान के पास एक पब्लिक स्कूल है। उस आधार पर पुलिस मकान तक पहुंचने में कामयाब हो गई। पुलिस टीम के साथ खुफिया एजेंसियों ने पहली दबिश गुरविंदर सिंह की तलाश में दी।

देर रात यूपी पुलिस के आने पर जब साफ हुआ कि दोनों नाम एक ही शख्स के हैं तब पुलिस ने मकान की तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन

...तो कौन है राजीव शर्मा?

नाभा जेल पटियाला
बम और शस्त्र बनाने की सामग्री मिलने पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाएड को बुलाकर चेकिंग कराई गई। पलविंदर और सुनील के साथ राजीव शर्मा नाम के शख्स का नाम भी आया है।

यह मकान राजीव शर्मा की आईडी पर पिंदा ने किराए पर लिया था। अभी साफ नहीं हो सका है कि आखिर राजीव शर्मा कौन है? अनुमान है कि वह भी पलविंदर उर्फ पिंदा गिरोह का ही कोई सदस्य है। हालांकि पुलिस फर्जी आईडी से भी इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें