जिला बैतड़ी नेपाल के चेसर गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी 18 वर्षीय युवती को भगाकर ले जा रहे हरियाणा के दो युवकों और एक नेपाली युवक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से इस युवती को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे। झूलापुल पार करने से पहले इन्हें पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों और युवती को बैतड़ी जिला मुख्यालय ले जाया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। ये लोग पहले भी नेपाल से कई लड़कियों को ले जा चुके हैं।
जुलाघाट थाना नेपाल के प्रहरी निरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया जिला जींद हरियाणा के नरवाड़ गांव निवासी मंदीप सिंह गणदास और उसका भाई राजेंद्र सिंह गणदास बैतड़ी के चेसर गांव से युवती को लेकर भारतीय क्षेत्र जा रहे थे।