फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लड़की भगाकर ला रहे तीन युवक सीमा में घुसने से पहले गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

  • युवती को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे युवक।
  • तीनों आरोपी और युवती से बैतड़ी जिला मुख्यालय में पुलिस कर रही पूछताछ।
  • संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने की उनसे पूछताछ।
 
विज्ञापन
एक नेपाली युवक भी था शामिल। - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बैतड़ी नेपाल के चेसर गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी 18 वर्षीय युवती को भगाकर ले जा रहे हरियाणा के दो युवकों और एक नेपाली युवक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से इस युवती को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे। झूलापुल पार करने से पहले इन्हें पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों और युवती को बैतड़ी जिला मुख्यालय ले जाया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। ये लोग पहले भी नेपाल से कई लड़कियों को ले जा चुके हैं।

जुलाघाट थाना नेपाल के प्रहरी निरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया जिला जींद हरियाणा के नरवाड़ गांव निवासी मंदीप सिंह गणदास और उसका भाई राजेंद्र सिंह गणदास बैतड़ी के चेसर गांव से युवती को लेकर भारतीय क्षेत्र जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने की पूछताछ

arrest - फोटो : demo
इनकी मदद चेसर गांव के दशरथ लाबड़ ने की थी। ये तीनों युवती को रविवार सुबह भारतीय क्षेत्र में ला रहे थे। संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने उनसे पूछताछ की। संदेह होने पर नेपाली पुलिस ने तीनों को युवती समेत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह लोग पहले भी यहां से लड़कियों की तस्करी कर चुके हैं। बैतड़ी जिला मुख्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें