फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के प्लॉट पर मिले उत्तराखंड पुलिस से लूटे हथियार

Fri, 10 Apr 2015 12:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर नीरज बवाना की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नीरज की निशान देही पर दिल्ली के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के प्लॉट से उत्तराखंड पुलिस से लूटे हथियार बरामद कर लिए है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि गैंगस्टर नीरज बवाना उर्फ नीरज बवानिया उर्फ नीरज सेहरावत पुलिस कस्टडी से अपने दो साथियों को छुड़वाना चाहता था, इसलिए उसने उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से बागपत में अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़वाया था।

इस दौरान नीरज ने उत्तराखंड पुलिस से एक एके 47 और एसएलआर लूट लिया था। अब नीरज की निशानदेही के बाद  दिल्ली पुलिस ने यह हथियार नीरज के मामा और कांग्रेसी नेता के प्लॉट से बरामद किए है।
विज्ञापन


इससे पूर्व रामवीर शौकिन ने मीडिया में कहा था कि नीरज से उनका कोई नाता नहीं है और वह एक साल से उससे नहीं मिले हैं, लेकिन शौकिन के प्लॉट से बरामद हथियारों ने सारा सच बयां कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि नीरज बवाना के दो साथी अमित शुक्ला और नवीन बाली तिहाड़ जेल में बंद हैं। नीरज की साजिश यह थी कि दिल्ली पुलिस इन दोनों को पेश करने कहीं दिल्ली से बाहर ले जाएगी तब पुलिस कस्टडी से उन दोनों को छुड़वाया जाए।

अमित भूरा को छुड़वाने का एक उद्देश्य एक ये भी था। हालांकि नीतू दबोदा के उलट नीरज बवाना ने कभी पुलिसकर्मियों पर हमला नहीं किया। अमित भूरा को छुड़वाने के लिए हथियारों के बजाय मिर्ची के पाउडर का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

रामवीर शौकीन की फैक्ट्री में फायरिंग प्रैक्टिस करता था नीरज

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि नीरज बवाना व उसके मामा पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की बवाना में तीन फैक्ट्रीयां हैं। एक फैक्ट्री इसने किराये पर दे रखी थी।

इस फैक्टरी में ऊपर फायरिंग की प्रैक्टिस करता था और लोगों को जबरन उगाही के लिए धमकाता था। ये बवाना के उद्योगपति, फैक्टरी मालिक, बुकिंग और व्यवसायी आदि से जबरन उगाही करता था। बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन से भी अन्य तरीकों से जबरन उगाही करता था।

एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि इसने कोलकाता के व्याहाला में किराये पर मकान ले रखा था और वहां छिपकर रह रहा था। ये सूरज नाम से पासपोर्ट बनवा रहा था। पासपोर्ट के लिए इसने वर्धमान, कोलकाता का पता दे रखा था।

आरोपी ने फर्जी नाम सूरज से बैंक ऑफ इंडिया में खाता भी खुलवा रखा है। नीरज बवाना का साथी अमित शुक्ला मुंबई का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस नीरज बवाना के मुंबई कनेक्शन को देख रही है। पुलिस ये पता कर रही है कि कहीं नीरज का अंडरवर्ल्ड से कोई कनेक्शन तो नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें