फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी को सफाई नायक की हत्या का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 27 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में नगर निगम के सफाई नायक बसंत की हत्या के तार ऋषिनगर बस्ती से ही जुड़े होने की आशंका पर पुलिस ने अगल-बगल के छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इनके अलावा हत्या को अंजाम देने वाले शूटर समेत तीन बदमाशों की तलाश में पश्चिमी उत्तरप्रदेश में छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बहरहाल अभी तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है।

नगर निगम के सफाई नायक बसंत कुमार की 25 जनवरी की सुबह रामनगर की ऋषिनगर बस्ती में घर से कुछ दूर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने इमरजेंसी में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


छह माह पहले पुलिस और एसओजी की पकड़ में आए भाड़े के हत्यारों ने बसंत की हत्या के लिए सुपारी लेने का खुलासा किया था। हत्या के पीछे सुनील राठी के गुर्गे और बसंत के पड़ोसी प्रवीण वाल्मीकि से जुड़ने की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस ने बस्ती के छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शक है कि गोली चलाने वाले बदमाश पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हो सकते हैं, लिहाजा पुलिस की दो अलग अलग टीमें मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में छानबीन कर रही है।

एसओजी सर्विलांस के जरिये भी संदिग्धों की कुंडली खंगालने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द हत्याकांड का खुलासा होगा।

परिजन बोले, उत्पीड़न कर रही पुलिस
पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों के परिजन और रिश्तेदार बुधवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के नाम पर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।

लोक तांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने बसंत के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही आतंकी वारदात को लेकर जारी अलर्ट के बीच दिन दहाड़े हत्या को लेकर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठाए हैं।

चंद कदमों पर ठिठकी जांच
बसंत हत्याकांड में पुलिस की जांच चंद कदमों पर ठिठक रही है। दरअसल हत्या के तार पहले से बस्ती से जुड़े होने की बात पुलिस मान रही है।

वहीं गोली मारकर फरार हुए बदमाश भी चंद कदम की दूरी पर एक अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। आगे चलकर तीन रास्तों में बदमाश किस तरफ भागे हैं, इसकी पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस की जांच का फोकस आसपास के क्षेत्र पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें