फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सनसनीखेज हत्या, रजाई में लपेटकर फेंका शव 

Thu, 01 Dec 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक युवक की सनसनीखेज तरीके हत्या कर दी गई। उसका शव उधमसिंह नगर के लालपुर में गंगापुर रोड पर रजाई में लिपटा मिला।
विज्ञापन


उसके चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसकी जेब से मिले देवस्थली विद्यापीठ के आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों के अनुसार एचडीएफसी बैंक में उसका चयन हो गया था। हल्द्वानी स्थित शाखा में जल्द ही उसे ज्वाइनिंग लेनी थी। इन दिनों वह इसी की तैयारी में लगा था।

बुधवार सुबह नारायणपुर गंगापुर मार्ग पर टहल रहे क्षेत्र के लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव रजाई में लिपटा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी पंकज भट्ट, सीओ हरीश मेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास मिली शराब की बोलतें

डेमो पिक
जांच के दौरान मृतक के पास से देवस्थली विद्यापीठ का आई कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त ग्राम डुंडू भनौली अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय राजेश पुत्र गुसाईं राम के रूप में हुई। शव के करीब ही पड़ा उसका ड्राइविंग लाइसेंस और खाली शराब की बोतलें भी पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली हैं।

मृतक की गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अनिल का कहना है कि राजेश की नौकरी कुछ समय पहले ही हल्द्वानी स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी थी और ज्वाइन के लिए उसने तिकोनिया में किराये पर कमरा ले लिया था, लेकिन वह यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि राजेश ने कुछ समय पूर्व ही लालपुर के एक शिक्षण संस्थान से बीबीए किया था। मंगलवार को वह लालपुर स्थित अपने कमरे से सामान लेने हल्द्वानी से पहुंचा था। मामले की छानबीन के लिए उसके दोस्तों के साथ ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें