फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे बेटे मौत गिरकर नहीं, उसकी हत्या हुई'

Mon, 15 Sep 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी परिसर, रुड़की में कैमरे लगाते समय सीढ़ियों से गिरकर मौत का शिकार हुए युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र ने हादसे से पहले किसी सुरक्षाकर्मी के साथ विवाद की बात भी कहीं थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने मृतक की कॉल डिटेल तथा अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इसे हादसा बताया है।

सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत
यूपी के मथुरा जिले के ग्राम मुबारकपुर निवासी गौरव की 4 जुलाई को आईआईटी परिसर में मौत हो गई थी। गौरव एक सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कंपनी का कर्मचारी था।

पुलिस को आईआईटी के सुरक्षा अधिकारियों ने उस समय बताया था कि वह कैमरे लगाते समय सीढ़ियों से गिर गया था जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना के दो माह बाद मृतक के पिता महावीर कोतवाली सिविललाइंस पहुंचा। मृतक के पिता ने एसएसआई से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन


पुलिस के सामने रखे तर्क
पीड़ित का कहना था कि उसके पुत्र की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई थी। उसका तर्क था कि यदि वह सीढ़ियों से गिरता तो सिर पर एक साइड में चोट लगती जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो जगह चोट लगने की बात सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या का मामला नहीं है। पुलिस ने पीड़ित से कहा कि इसमें कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला बन सकता है लेकिन पीड़ित ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कहता रहा।

कॉल डिटेल की जांच की मांग
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मृतक की कॉल डिटेल निकाली जाए और उसकी जांच की जाए। साथ ही घटना से एक दिन पहले उसने सुरक्षाकर्मी के साथ विवाद होने की बात भी कहीं थी। एसएसआई आरके सकलानी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें