फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ की खातिर मां ने बेटी को मार दिया

Sat, 01 Nov 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ वर्षीय अंजलि की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां दीपा देवी और उसके प्रेमी को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपा देवी ने 14 अक्तूबर को बेटी की हत्या की और 15 अक्तूबर को अपने प्रेमी राकेश सिंह के पास देहरादून चली गई। तब से दीपा राकेश के साथ रह रही थी। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर को तहसील के कोषागार के पीछे डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त 24 अक्तूबर को ढुंगाखोली निवासी राम सिंह ने अपनी नातिन (बेटी की बेटी) अंजलि के रूप में की।
विज्ञापन


राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी दीपा देवी (अंजलि की मां) पर अंजलि की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने में बेटी थी बाधा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर और गला घोटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसओ शर्मा ने बताया कि राम सिंह की तहरीर के बाद दीपा के मोबाइल की लोकेशन देहरादून के सेलाकुई में पाई गई।

पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के राकेश के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें शनिवार को न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

कौन है राकेश
बेटी की हत्या में गिरफ्तार दीपा देवी का कथित प्रेमी तहसील के ही थाला गांव का है। वह देहरादून में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार राकेश सिंह के साथ दीपा सात सिंतबर को भी भागी थी लेकिन बीच में वापस आने के बाद 14 अक्तूबर को पति से अलग रहने का शपथ पत्र दिया।

प्रेमी के साथ रहने में डेढ़ साल की बेटी बाधा बन रही थी इसलिए उसे मार दिया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि राकेश शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें