बेटे के जवान होते ही ममता से भरा मां का दिल हैवानियत पर उतर आया। मां ने अपने बेटे से ऐसा अपराध करवा डाला कि पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
संपत्ति के लालच में अपने पिता की हत्या कर जहां राजेश के बेटे मानव ने मानवता को शर्मसार किया, वहीं पत्नी सीमा ने क्रूरता की हदें पर कर दी। पति से अलग रहने वाली सीमा मानव के मानव के मन में बचपन से ही पिता के लिए नफरत भरती रही।
मानव के जवान होने पर उसने बेटे के हाथों पति की हत्या करवा दी। राजेश की हत्या के बाद जब मानव और आशू पास हल्द्वानी पहुंचे तो सीमा ने हत्या के साक्ष्य मिटाने में मदद की।
विज्ञापन
आशू वापस रुद्रपुर आकर अपनी लॉ की पढ़ाई करने लगा
हत्या
सबसे पहले सीमा ने अपने उस फोन को नष्ट किया, जिससे वह आशू और मानव के संपर्क में रहती थी। इसके बाद उसने राजेश के खून से सने कपड़ों को हल्द्वानी की बरसाती नहर में फेंकवाया। मानव को बचने के तरीके सिखाकर आशू को हल्द्वानी से मेरठ भेज दिया और आशू वापस रुद्रपुर आकर अपनी लॉ की पढ़ाई करने लगा।
इस दौरान सीमा दोनों से फोन पर बात करने की बजाय वाट्स एप पर बात करती रही। करीब दो माह पूर्व जब पुलिस ने आशू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह कुछ अधिक नहीं बता पाया जिसके बाद सीमा ने आशू को दिल्ली भेज दिया और वहां से वह आशू को दुबई भेजना चाहती थी।
उसने आशू को इस काम के लिए एक इंडेवर गाड़ी देने का लालच देकर हल्द्वानी के एक शोरूम से गाड़ी की बुकिंग भी करवाई। लेकिन, इससे पहले ही आशू पुलिस की पकड़ में आ गया।
चार घंटे में ठिकाने लगा दी लाश
राजेश मान की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
मानव और आशू ने राजेश की हत्या करने के बाद चार घंटे में ही उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद दोनों वापस हल्द्वानी पहुंचे। वहां कार में लगे खून को साफ करने की साथ ही गोली से टूटे कार के शीशे को भी बदला, कार में इतना खून फैला था कि दोनों को तीन बार कार की मैट बदलनी पड़ी। घटना के एक दिन पहले मानव ने अपने मामा के नाबालिग बेटे के साथ शारदा नहर की रैकी भी की थी।
पाकिस्तान भागने की फिराक में था आशू
घटना के कुछ समय बाद चार्ज संभालने वाले एसएसपी डॉ. सदानंद ने मामले की जांच में गंभीरता दिखाई। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेना शुरू किया तो मानव ने आशू को धमकी दी कि अगर वह पुलिस को सच बताएगा तो वह उसे भी गोली मार देगा।
जान को खतरा महसूस होने पर आशू ने पाकिस्तान में रह रहे अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने की योजना बनाई। इस दौरान एसओजी लगातार आशू का फोन ट्रेस कर रही थी। एसएसपी ने दो माह पहले आशू के नाम पर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया, जिससे वह पाकिस्तान नहीं जा सका।
राजेश मान की हत्या में इस्तेमाल की गई कार की पुलिस फॉरेंसिक जांच करवाएगी। इसके साथ ही सीमा, मानव और आशू के व्हाट्सऐप की भी जांच की जाएगी। पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ रेकी में शामिल रहने वाला, कार की मरम्मत करने वालों और राजेश के परिजनों के बयानों सहित कई अहम सबूत हैं।
300 सवालों के जवाब देने में फंसे मानव और आशू
राजेश हत्याकांड की तह तक जाने के लिए एसएसपी डा. सदानंद दाते ने अपनी टीम तैयार कर यह निश्चित किया कि वह मामले में संदिग्ध पाये जाने वाले हर व्यक्ति से 300 सवाल पूछेंगे। टीम ने मानव और आशू से बारी-बारी 300 सवाल पूछे तो दोनों के जवाब में विरोधाभास आया। इससे पुलिस ने दोनों को पूरी तरह से अपने रडार पर ले लिया। साथ ही राजेश के वह रिश्तेदार भी पुलिस के रडार पर रहे जो मानव के संपर्क में थे।
बरसात बन रही लाश ढूढने में रोड़ा
राजेश की शारदा नहर में डूबी लाश को खोजने में बारिश पुलिस के सामने रोड़ा बन रही है। नहर का जलस्तर अधिक होने के कारण संभव नहीं है कि नहर में गोते लगाकर राजेश की लाश को खोजे।