दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग मां और बेटी को न केवल रॉड से बेरहमी से पीटा बल्कि बेटी के कपड़े फाड़कर उसके शरीर पर नागफनी के कांटे चुभा यातना दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि निर्माणाधीन दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत एक दिन पहले ही पुलिस को की गई थी। अगर पुलिस ने कार्रवाई कर दी होती तो बुधवार को ये घटना न होती।
घटनाक्रम के मुताबिक, गोशाला रोड, चौदहबीघा में भगवती प्रसाद चमोली पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रहे हैं। बुधवार दोपहर मकान की छत पर दीवार का निर्माण चल रहा था, जिसका पड़ोसी ने विरोध जताया और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान घर पर चमोली की पत्नी सुलोचना (64), बेटी सुनीता भट्ट (45) निवासी चंद्रेश्वरनगर और दो बहुएं घर पर थीं। उन्होंने कार्य रुकवाने पर एतराज जताया।