फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को रास्ते में अकेला पाकर पड़ोस के युवकों ने रोका, छेड़छाड़ कर जबरदस्ती कपड़े फाड़ने की कोशिश

Sun, 05 Aug 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन

दुकान पर शाम सामान खरीदने गई एक युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती कर कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार शाम को गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में युवती को अंधेरे में गांव के ही दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। रविवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की थी। उसके परिजनों ने दोनों युवकों के परिजनों से शिकायत की। आरोप लगाया कि दोनों के परिजनों ने उसके घरवालों को धमकाकर भगा दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें