फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के यह मामले पढ़कर कांप जाएगी आपकी रुह

Sun, 25 May 2014 11:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून की शांत वादियों में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


लखनऊ की रहने वाली दो बेसहारा बहनें सूझबूझ से बदनीयती की शिकार होने से बच गईं। उन पर बुरी नजर रख रहे दो चौकीदारों को पकड़ लिया गया।

इनमें से एक उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर दून लाया था। लखनऊ निवासी इन बहनों पर नियति की मार पड़ी है।

पहले माता-पिता की मौत हुई फिर भाई की मौत ने दोनों को बेसहारा छोड़ दिया। इस बीच वे लखनऊ में एक मिशनरी के संपर्क में आई। मिशनरी ने सेवा के नाम पर दोनों को 2000 रुपए भी दिए।

इस बीच बहनों को पता चला कि मिशनरी उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में है। इस पर दोनों भागकर हरिद्वार आ गईं। यहां वे जागृति आश्रम में रह रही थीं।

बृहस्पतिवार को दून के करनपुर में रहने वाला कल्याण सिंह चौहान हरिद्वार गया तो दोनों बहनों से उसकी मुलाकात हुई। चौहान ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया और देर शाम दून ले आया।
विज्ञापन

सदमे में युवती की हालत बिगड़ी

चौहान ने बहनों को अपने कमरे में ठहराया था। कुछ देर बाद उसने अपने साथी संगीत चौहान को भी बुला लिया।

रात में दोनों की नीयत डोलने लगी तो बहनें उनकी मंशा भांप गईं। दोनों किसी तरह कमरे से बाहर निकलीं और शोर मचा दिया।

आसपास के लोग जुटे और पुलिस बुला ली। पूछताछ में मामला साफ होने के बाद डालनवाला पुलिस ने कल्याण और संगीत को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि दोनों चौकीदारी का काम करते हैं। बताया कि दोनों बहनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अनहोनी की आशंका में एक युवती की रात में ही हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मानें तो दोनों के इरादे ठीक नहीं थे। वे तो नौकरी पाने के फेर में उनके चंगुल में फंस गई थीं।

धर्म परिवर्तन की थी चर्चा
बृहस्पतिवार रात दो युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की खबर आई थी।

इसकी पुष्टि के प्रयास किए गए थे, लेकिन पुलिस जानकारी होने से इनकार करती रही। बाद में युवतियों ने लखनऊ में धर्म परिवर्तन की कोशिश की बात कही।

खेतों में शौच करने गई म‌हिला से किया था दुष्कर्म

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मावाला में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी को भेजे पत्र में जमुनानगर, हरियाणा निवासी एक महिला ने कहा 3 मई को वह रोडवेज की बस में पानीपत से देहरादून के लिए रवाना हुई।

शौच लगने पर उसने धर्मावाला के पास बस रुकवाई और पास ही खेतों में शौच करने चली गई। आरोप है कि इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन लोग वहां आए।

तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर तीनों वहां से फरार हो गए।

एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया कि महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर शिकायत की थी। पत्र का संज्ञान लेते हुए जयपाल पुत्र ज्योतिराम, मेहबूब पुत्र रमजानी और धनराज पुत्र साधु राम तीनों निवासी मिर्जापुर, यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दहशतजदा महिला की नहीं सुन रही पुलिस

महिला अपराधों को लेकर त्वरित कार्रवाई का दावा हवाई साबित हो रहा है। जाखन की एक महिला तीन माह से फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए भटक रही है।

राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन निवासी इस महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति लगातार एक नंबर से अश्लील बात कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मार्च माह में पहली शिकायत जाखन पुलिस चौकी पर की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीआईजी अपराध ने भी पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा। फिर उसका मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि पुलिस अब तक उस नंबर की आईडी तक पता नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

चैरिटी होम में रहने वाली छात्रा का उत्पीड़न

एक चैरिटी होम में रहने वाली छात्रा ने मिशनरी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मूलत: कोलकाता की रहने वाली इस छात्रा के माता-पिता का निधन हो चुका है।

जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को भेजे पत्र में छात्रा ने बताया कि वह 2005 में उसने नन बनने के लिए एक मिशनरी से जुड़कर धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसके बाद उसके भाई ने उससे संबंध तोड़ लिया।

वर्ष 2010 में वह दून आ गई। यहां एक चैरिटी होम में रहकर वह सुभाषनगर के एक इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही है।

छात्रा का कहना है कि धर्म परिवर्तन के वक्त मिशनरी ने उससे जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के बजाया उसे चैरिटी होम से निकालने की कोशिश की जा रही है।

कहा कि 23 मार्च को संस्था में आई एक महिला अधिकारी ने उसकी बात तक नहीं सुनी। उसने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार के साथ शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें