फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर शारीरिक शोषण, खीचे अश्लील फोटो

Thu, 29 Jan 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हलद्वानी मंडल में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। एक युवती ने जसपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी युवक ने शादी की बात कहते हुए ऋषिकेश ले जाकर दो दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अब उसने किसी अन्य जगह से शादी तय कर ली है। युवक ने उसके अश्लील फोटो भी खींचे हैं, जिसे वह नेट पर डालने की धमकी दे रहा है।

बुधवार को वार्ड संख्या छह में रहने वाली एक युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कहा कि निवारमंडी जसपुर निवासी एक युवक यहां सिडकुल की फैक्ट्री काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अश्लील फोटो नेट पर डालने की धमकी

इस युवती की दो माह पूर्व उसकी फैक्ट्री में युवक से पहचान हुई। आरोप लगाया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर एक नवंबर को अपने साथ ऋषिकेश ले गया। जहां दो दिन तक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके बाद 3 नवंबर को वापस आ गए। युवती ने बताया कि युवक ने ऋषिकेश में उसके साथ फोटोग्राफी कर अश्लील फोटो भी खींचा। कहा कि अब वह किसी दूसरी युवती से विवाह कर रहा है। इसकी जानकारी होने पर जब युवक से बात की तो उसने उसे अश्लील फोटो नेट पर डालने की धमकी दी।

कहा कि बीती 15 जनवरी को युवक ने दूसरी युवती से शादी का लगन तय कर लिया। आरोप लगाया कि 16 जनवरी की रात युवक अपने पिता, बहन-बहनोई के साथ यहां आए और गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें