फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की गुमशुदगी की पिता ने दी तहरीर

Mon, 01 May 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चुडिय़ाला
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
क्षेत्र के महेश्वरी गांव से से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। 27 अप्रैल के बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में सोमवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 27 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन करने के बावजूद भी जब उसका सुराग नहीं लग सका तो परिजनों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग की बरामदगी की गुहार लगाई है।

साथ ही संदेह के आधार पर कुछ लोगों ने नाम भी उजागर किए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी ठाकुर सिंह रावत का कहना है की पीड़ित पिता की ओर से गुमशुदगी की तहरीर मिली है। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें