मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विकास गिरी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवती के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली में दर्ज है मुकदमा
पुलिस का कहना है कि डा. विकास को ब्लैक मेल करने वाली युवती ग्लैमर जगत से भी जुड़ी थी। युवती मिस आगरा भी रह चुकी है।
गौरतलब है कि डा. गिरी ने अपने सुसाइड नोट में आगरा की एक युवती पर ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाया था। डा. गिरी के सुसाइट नोट के आधार पर अस्पताल प्रशासन की ओर से डिप्टी एमएस डा.पवन रैंथवाल ने श्रीनगर कोतवाली में युवती सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
परिजनों से होगी पूछताछ
सीओ सीएल तितियाल ने बताया कि डा. गिरी के परिजनों से पूछताछ की गई है। काल डिटेल व एकाउंटस खंगाले जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि युवती के ग्लैमर जगत से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। युवती पूर्व में मिस आगरा भी रह चुकी है। जल्द ही युवती के खिलाफ सुबूत इकट्ठा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा