फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े शिक्षक को किडनैप कर पूछा एटीएम का पिन, नहीं बताने पर पीटकर किया बुरा हाल

Sat, 09 Sep 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलकपुर चुंगी के पास शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े छह हथियारबंद कार सवार बदमाशों ने पहले तो शिक्षक को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया और फिर दो हजार की नकदी और एटीएम लूट लिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं एटीएम का पासवर्ड नही बताने पर बदमाशों ने शिक्षक की जमकर पिटायी भी की। आखिरकार वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शिक्षक को पतंजलि योगपीठ के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।   

रुड़की कोतवाली अन्तर्गत डबल फाटक निवासी राजू पुत्र बीर सिंह मूलत: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खड़कड़ी का रहने वाला है। राजू  हरिद्वार के एमपीएल इंटर कालेज में शिक्षक है। घटनाक्रम के मुताबिक शिक्षक राजू शुक्रवार की सुबह हरिद्वार जाने के लिए बस के इंतजार में मलकपुर चुंगी पर खड़ा था।  
विज्ञापन
इसी बीच कार सवार छह हथियारबदं बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने शिक्षक राजू को कार में बिठा लिया। जैसे ही कार कुछ दूर आगे निकली बदमाश अपने असली रूप में आ गए।
विज्ञापन

पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे

उन्होंने राजू से दो हजार की नकदी और एटीएम लूट लिया। बदमाश जैसे ही कार लेकर कालेज आफ इंरजिनयरिंग रुड ़की के पास पहुंचे तो कार रुकवा कर लूट गए एटीएम के जरिए नकदी निकालनी चाही लेकिन शिक्षक ने गलत पासवर्ड बता दिया जिससे वे नकदी नही निकाल सके।   गुस्साए बदमाशों ने चलती कार में उसकी जमकर पिटायी भी की। बदमाश लूट क ी वारदात को अंजाम देने के बाद शिक्षक को पतंजलि के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वह किसी तरह शांतरशाह पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चला।  अब पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है।  

पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने शिक्षक को चेतावनी दी कि हम तुझे जिंदा छोड़ रहे है, लेकिन यदि तुमने पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे। जिसके बाद बदमाश शिक्षक को छोड़कर फरार हो गए। जिसके चलते वह कार का नंबर भी नहीं पढ़ पाया।  

मोबाइल बैट्री निकालकर फेंक गए बदमाश
बदमाशों ने बड़ी सावधानी से वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक को छोडने से पहले बदमाशों ने मोबाइल फोन की बैटरी निकालकर फेंक दिया। ताकि शिक्षक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को न दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें