फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाशों ने बस को लूटा, व्यापारी से 22 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूटी

Sat, 09 Sep 2017 01:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हैं। दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बस को लूटा। हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से हजारों रुपये और सोने के आभूषण लूट लिए। घटना अलीगढ़ के जट्टारी की है। 
विज्ञापन


टप्पल थाना क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कुराना गांव के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े सशस्त्र लुटेरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। जट्टारी से जेवर जा रही बस को बंबा पर रुकवाने के बाद बदमाश बस में चढ़े। 

तमंचों का भय दिखाकर चालक, परिचालक समेत यात्रियों को काबू में किया और उसके बाद बस में बैठे कपड़ा व्यापारी से मारपीट करते हुए 22 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कपड़े, पर्स, कागजात आदि लूटने के बाद बाइक से निकल भागे।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के जेवर के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र प्यारेलाल जैन कपड़ों के बड़े व्यापारी हैं। शुक्रवार को वह जट्टारी में कपड़ा दुकानदारों के यहां तगादा लेने पहुंचे थे। दो-तीन दुकानदारों के यहां तगादा लेने के बाद जेवर के लिए निजी बस से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे बाइक सवार करीब छह बदमाशों ने कुराना के समीप बंबा पर बस रुकवाई। 
विज्ञापन

फाइल
रुकते ही सभी बस में चढ़ गए और तमंचे निकाल लिए। किसी के अपनी जगह से हिलने अथवा शोर करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी सुनील कुमार को मारपीट कर रुपये, सामान आदि छीन लिया और बस से उतरकर भाग निकले। जानकारी लगते ही टप्पल, जेवर और जट्टारी के कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

मैं अभी टप्पल क्षेत्र से बाहर हूं। थाने पहुंचने पर वारदात की जानकारी कर बस के चालक एवं परिचालक आदि से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
सुनील कुमार, थाना इंचार्ज टप्पल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें