फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी के धंधे में लगी थीं दो नाबालिग लड़कियां, पुलिस को देखकर कहने लगी ये बात

Tue, 26 Sep 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो नाबाल‌िग लड़क‌ियां ज‌िस्मफरोशी के धंधे में पकड़ी गईं। लेक‌िन इस दौरान जैसे ही उन्हें पुल‌िस ने पकड़ा तो उन्होंने पुल‌िस से ये बातें कही। पढ़‌िए...
विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गेस्टहाउस में छापामार कर तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गेस्टहाउस सील कर दिया है।  मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि अब्दाल साह रोड स्थित एक गेस्टहाउस में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसल‌िए लगी थी इस धंधे में दोनों लड़क‌ियां

​इस पर सेल प्रभारी जवाहरलाल अपनी टीम के साथ कलियर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी देवराज शर्मा के साथ मिलकर गेस्टहाउस में छापा मारा। इस दौरान टीम को तीन अलग-अलग कमरों में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

टीम सभी को लेकर थाने पहुंची। यहां पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपने नाम जर्रार निवासी सहारनपुर, मनोज ककरौली और कलीम निवासी झबरेड़ा बताया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग हैं। 

इन दोनों का कहना है कि उन्हें धोखे से देह कारोबार के लिए कलियर लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देह कारोबार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गेस्टहाउस सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें