नाबालिग किसी काम से बाहर निकली ही थी कि एक दरिंदे ने उसे झाड़ियों में खींच लिया। इसके बाद वह उसके साथ गंदा काम करने लगा। तभी वहां उसके पिता पहुंच गए। इसके बाद क्या हुआ आगे जानिए...
घरेलू कामकाज के लिए जा रही एक किशोरी को झाड़ियों में खींचकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता के पिता की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
घटना सोमवार दोपहर करीब बजे भेल के लीडो क्लब के पास की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल के अनुसार क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली एक किशोरी घरेलू कामकाज के लिए जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक दिलीप ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान ही पीडिता का पिता वहां से गुजर रहा था, जिसके पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी के अनुसार किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है।