रात के वक्त वह अकेली थी। पहचान का होने के कारण पड़ोसी घर में पहुंचा। पहले उसने खाना खाया और फिर मोबाइल चार्ज के बहाने कमरे में घुसा। फिर उसने किशोरी से रेप किया। रातभर कमरे में उसकी चीख गूंजती रही।
चाईल्ड हेल्प लाईन उत्तरकाशी के समंवयक दीपक उप्पल के अनुसार चिंयालीसौड़ विकासखंड के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ खांड गांव के एक युटिलिटी चालक रोशन लाल ने दुष्कर्म किया। पीड़िता रविवार की रात को घर पर अकेली थी जब पड़ोस के गांव के व्यक्ति ने मोबाइल चार्ज करने के बहाने उसके साथ यह हरकत की।
आरोपी रोशन लाल पीड़िता के चचेरे भाई का वैल्डिंग का सामान छोड़ने उनके घर आया था। आपसी पहचान होने की वजह से आरोपी ने रात को उनके घर में ही खाना खाया।
रातभर गूंजती रही चीख
minor rape
जिसके बाद वापस लौटते समय वो पीड़िता के कमरे में मोबाइल चार्ज करने के बहाने से घुस गया। जहां उसने नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण किया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त लड़की के माता पिता घर से दूर स्थित गौशाला में ठहरे हुए थे।
सोमवार सुबह पीड़िता ने गौशाला जाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। जिसके बाद उसके पिता ने चाईल्ड हैल्प लाईन 1098 में कॉल कर घटना की जानकारी दी।
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भेजा
डेमो
- फोटो : demo pic
चाईल्ड हेल्प लाईन की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम भी देर रात तक मौके पर पहुंच गई। जहां पीड़िता की तहरीर पर सुनार गांव चौकी के राजस्व उपनिरीक्षक रमेश नौटियाल ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पोक्सो ऐक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
वहीं चाईल्ड हेल्प लाईन उत्तरकाशी के समंवयक ने मामले को रेग्युलर पुलिस के पास देने की बात कही है।