सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोप उसी गांव के एक 13 वर्षीय बालक पर है।
आरोपी को भेजा बाल सुधारगृह
पुलिस ने आरोपी बालक को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे बाल सुधारगृह भेज दिया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पूछताछ में आरोपी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है।
पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका खेत में गई हुई थी। इस दौरान गांव का ही कक्षा छह में पढ़ने वाला बालक वहां पहुंचा। उसने जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों ने दी पुलिस को दी सूचना
बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह सुन परिजन दंग रह गए। उन्होंने सभावाला चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'
चौकी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।