फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्पीड़न

Mon, 05 May 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के रेसकोर्स नई बस्ती निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ले के 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

ई-ब्लाक रेसकोर्स निवासी रामश्री पत्नी कमल सिंह ने कुछ समय पूर्व पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिछले साल भारी बारिश के दौरान उनके मकान का पुश्ता ढह गया था।
Trending Videos

मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे ये लोग

पुश्ता ढहने से मोहल्ले के कई घरों में पानी भर गया। इसके बाद से लोग लगातार उन्हें परेशान कर मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।

आरोप लगाया कि उन्हें धमकी देकर घर छोड़ने का दबाव बनाया गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से मोहल्ले में हड़कंप

आयोग ने संज्ञान लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

रविवार को पुलिस ने नई बस्ती निवासी जितेंद्र सैनी, शोभा, बाबू, मोना, प्रेमलता, महेंद्र ठेकेदार, सूरज, परदीन, बाबू राठौर, रामकली, राजकली, सोनू, धन बहादुर, अनीता, चमेली, विमला, धर्मपाल, रमेश, सुरेंद्र, ननकू, शेरू, गुड्डू, सुनील, अजमेय, रमेश थापा को नामजद किया है।

उधर, मुकदमा दर्ज होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें