फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में की तोड़फोड़ तो बेटों ने सिर में घोंप दिया चाकू

Mon, 26 Oct 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित एक मोहल्ले में नशे के आदी पिता ने दुकान में तोड़फोड़ की तो गुस्साए बेटों ने पिता के सिर में चाकू घोंप दिया। गंभीर अवस्था में पिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास की है। मोहल्ला मैदानियान निवासी मंगता की मोहल्ले में चाय की दुकान है। दुकान उसके बेटे शहनवाज एवं दिलनवाज संभालते हैं। बताया जा रहा है कि मंगता नशे का आदी है।

दोपहर में मंगता दुकान पहुंचा और बेटों से पैसे मांगने लगा। दोनों बेटों के पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए पिता ने दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सामान निकाल कर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इससे आसपास और राहगीर भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हालत गंभीर, हायर ‌सेंटर किया रेफर

आरोप है कि इससे गुस्साए बेटों ने पिता के सिर पर चाकू घोंप दिया। पिता लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में मंगता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर ज्वालापुर पुलिस भी हरकत में आ गई। रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि दोनों बेटों को हिरासत में लेते हुए चाकू बरामद कर लिया है। तहरीर मिलने पर बेटों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें