फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अकेला पाकर छत से घर में घुसा, फिर की दरिंदगी

Tue, 25 Apr 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
Demo PIc
विज्ञापन
हरिद्वार में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने कक्षा दस की छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे बलात्कार किया। घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर युवक घर में घुसा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी कक्षा दस की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर पहुंची। छात्रा के आने के बाद उसकी मां और भाई कहीं चले गए। छात्रा घर पर अकेली रह गई। छात्रा के घर में अकेले होने का लाभ उठाकर पड़ोस का ही एक युवक छत के रास्ते से उनके घर में घुस आया।
विज्ञापन

Demo Pic
युवक ने छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा ने जैसे तैसे युवक का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच छात्रा का भाई और मां भी वहां आ गए। उन्होंने युवक को पकडने का प्रयास किया। लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गया।

छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने समाज की परवाह किए बिना हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्रा की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें रजत पुत्र विजेंद्र को नामजद किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। घटना के संबंध में छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें